img-fluid

महाराष्ट्र: चाय के साथ नहीं दिया सुबह का नाश्ता, सनकी ससुर ने बहू को मार दी गोली

April 15, 2022


ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक ससुर ने नाश्ता न देने पर बहू को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि, महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी ससुर के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि, मामला ठाणे के राबोदी इलाके का है, जहां 72 वर्षीय काशीनाथ पांडुरंग पाटिल ने अपनी 46 साल की बहू के रिवॉल्वर से गोली मार दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चार तो दी नाश्ता नहीं दिया
जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। जब बहू ने अपने ससुर को चाय दी थी। हालांकि, उसने चाय के साथ नाश्ता नहीं परोसा, जिसके बाद ससुर नाराज हो गया और उसने अपनी रिवॉल्वर निकालकर बहू को गोली मार दी।

Share:

  • कॉपी-किताबों की बढ़ी डिमांड, 50% तक हुआ कीमतों में इजाफा

    Fri Apr 15 , 2022
    नई दिल्‍ली। देशभर में लगातार बढ़ रही महंगाई (Rising inflation across the country) का असर अब बच्चों की कॉपी-किताबों और शिक्षा पर भी पड़ने लगा है। मंहगाई की मार से शिक्षा विभाग  (education Department) भी अछूता नहीं रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार कॉपी-किताबें जहां 50 फीसदी तक महंगी हुई हैं, तो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved