पुणे। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे जिले (Pune District) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां इंद्रायणी नदी (Indrayani River) पर बना पुल (Bridge) का आधा हिस्सा गिर गया है। जब ब्रिज गिरा तब कई लोग उस पर मौजूद थे। रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue operation) जारी है। इस हादसे में 25 से 30 लोगों के बहने की खबर सामने आ रही है, वहीं नदी में डूब रहे 5 से 7 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की बात सामने आई है।
पुणे के मावल में कुंड माल में पुल गिरने से कुछ पर्यटक डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की तलेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कुंडमाला को पार करने के लिए एक पुल है, जोकि गिर गया है। रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे। कुछ लोग पुल पर खड़े थे। उसी समय पुल गिरने से यह हादसा हुआ।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved