img-fluid

TMC के पूर्व विधायक खोकन दास प्रयागराज से गिरफ्तार, वसूली समेत कई गंभीर आरोप

May 31, 2026

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल की वर्धमान दक्षिण विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक खोकन दास को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज की हंडिया थाना पुलिस की मदद से बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


  • जानकारी के मुताबिक, बंगाल पुलिस को पूर्व विधायक के उत्तर प्रदेश में होने की लोकेशन मिली थी। इसके बाद प्रयागराज की हंडिया थाना पुलिस को अलर्ट किया गया। पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर हांडिया टोल से पूर्व विधायक खोकन दास को गिरफ्तार किया।

    खोकन दास पर पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस रिमांड लेकर खोकन दास को कोलकाता ले जाएगी। आज ही डिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की उम्मीद है। TMC के पूर्व विधायक खोकन दास को हिरासत में लेने की पुष्टि डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत ने की है।

    Share:

  • एक साथ बनीं सुहागन, साथ ही हुईं विधवा, सड़क हादसे में सगे भाइयों की मौत

    Sun May 31 , 2026
    सतना। मध्य प्रदेश के सतना में एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। एक बस ने बाइक से जा रहे सगे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। 18 दिन पहले दोनों सगे भाइयों की शादी एक साथ हुई थी। दोनों की पत्नियां भी सगी बहनें हैं और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved