
भोपाल। राजधानी में गणेशोत्सव की रौनक गायब है। लोग घरों में ही बप्पा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। गणेशोत्सव पर जो सड़कें रातभर रोशन नजर आती थीं वहां अब सन्नाटा पसरा है। 10 दिनी उत्सव में झांकी स्थलों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं मंदिरों में भी लोगों की भीड़ गायब है। जबकि पिछले साल तक राजधानी में गणेशोत्सव पर पूरी राजधानी जगमग करती रहती थी। दिन हो या रात हर समय उत्सव का रंग देखने को मिलता रहता था। लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण के कारण कोई भी पर्व-त्योहार सार्वजनिक तौर पर नही मनाया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved