भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

31 तक नहीं चलेंगी लो फ्लोर बसें

  • निजी बस संचालकों ने कहा, सरकार टैक्स माफ करे तभी चलाएंगे बसें

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में पिछले पांच माह से बसों का संचालन रूका हुआ है। अभी भी यह तय नहीं है कि बसों का संचालन कब तक होगा। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) का कहना है कि फिलहाल 31 अगस्त तक लो फ्लोर बसें चलने के कोई आसार नहीं हैं। उधर, निजी बस संचालकों का कहना है कि जब तक सरकार टैक्स माफ नहीं करेगी, तक तब 35000 बसों का संचालन नहीं होगा। गौरतलब है कि विगत दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि प्रदेश में अब बसों का संचालन पूरी क्षमता के साथ किया जाएगा। लेकिन अभी तक बसें सड़कों पर नहीं उतरी हैं।
बीसीएलएल ने लो फ्लोर बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी कर ली है। बीसीएलएल ने शहर में बसों का संचालन करने वाले तीनों बस ऑपरेटरों को बसों की सर्विसिंग के साथ ही अन्य मेंटेनेंस कराने के निर्देश दिए हैं।
लेकिन बसों का संचालन कब से होगा यह अभी तय नहीं हो पाया है। बीसीएलएल के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल 31 अगस्त तक लो फ्लोर बसों के संचालन की उम्मीद नहीं है। अनलॉक होने पर 16 जुलाई को एसआर-1 रूट की पांच बसों के साथ संचालन शुरू किया था। लेकिन, अंतिम लॉकडाउन के चलते बंद हुई बसें अब तक बंद ही हैं।

लोक परिवहन सेवा देने वाले वाहन

  • 35 हजार यात्री बसें प्रदेश में हैं।
  • 15 हजार कैब।
  • 80 हजार मैजिक वाहन
  • 1.25 लाख आटो की संख्या
  • 1.5 लाख से ज्यादा चालक, परिचालक व हेल्पर जिन्हें परिवहन सेवा से रोजगार मिलता है।
  • 25 लाख यात्री प्रेदश में बसों, आटो, कैब, मैजिक वाहनों सहित अन्य यात्री वाहनों स परिवहन सेवा का रोज लाभ उठाते हैं।
  • 3 लाख आटो पाटर््स सहित ऐसे लघु उद्यागों से जुड़े लोग जो परिवहन सेवा ठप होने से प्रभावित हैं।

35 हजार बसों का संचालन ठप
भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में लोक परिवहन व्यवस्था ठप है। 23 मार्च से अब तक प्रदेश के महानगर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित सभी जिलों में 35 हजार यात्री बसों का संचालन पूरी तरह बंद है। शहरों के भीतर सिटी बसों, कैब, मैजिक वाहनों, आटो का संचालन भी यात्रियों की कमी से पटरी पर नहीं आ पा रहा है। कुछेक वाहन कोविड ड्यूटी में लगे हैं। अधिकांश वाहन चालक अब आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

Share:

Next Post

जान हथेली पर लेकर राजमार्ग किनारे झील मे शिकार!

Mon Aug 24 , 2020
संत नगर। उपनगर के इंदौर-भोपाल राजमार्ग चिरायु अस्पताल के सामने स्थित बड़ी झील के किनारे इन दिनों मछली पकडऩे वाले शिकारियों की भीड़ लगी हुई है। अधिकांश शौकिया मछली का शिकार करने वाले ये शिकारी राजमार्ग पर ही अपने वाहन पार्क कर लेते हैं तथा झील में कांटा डालकर कई लोग अपने वाहनों पर ही […]