img-fluid

बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था भाई, अपराधियों ने बीच सड़क पर मारी गोली

July 07, 2024

सीवान: बिहार के सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दारौंदा में अपराधियों ने अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के दरौंदा रेलवे फाटक के समीप की है. घायल दारौंदा थाना क्षेत्र के उजायं गांव निवासी राजेंद्र चौधरी पुत्र अंशु कुमार है.

घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की जांच कर रही है. वहीं युवक का इलाज सीवान के सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया. घायल के पिता ने बताया कि अंशु की बहन की शादी है. 11 जुलाई को घर पर बारात आने वाली है. शादी का कार्ड बांटने के लिए अंशु आज जा रहा था. दरौंदा रेलवे फाटक के समीप पहुंच कर अपने बाइक के चक्के में हवा डलवा रहा था. तभी एक बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे और अंशु के चेहरे पर गोली मार दी.


  • जानकारी के अनुसार आननफानन में युवक को दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया. सीवान से भी पटना रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है. वहीं घटना के बाद से मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गयी.

    Share:

  • इंदौर : प्रिंस स्टेट कॉलोनी के 55 प्लाट मालिकों को दिलाया हक

    Sun Jul 7 , 2024
    शिविर लगाकर प्रशासन ने दस्तावेजों का परीक्षण किया और तुरंत दिलाया कब्जा इंदौर। सालों से न्याय की गुहार लगा रहे प्लाट धारकों (plot holders) को आखिरकार उनका हक मिल ही गया। प्रिंस स्टेट कॉलोनी (Prince State Colony) के रहवासियों को न्याय मिला ओर 55 प्लॉट मालिकों को प्रशासन (Administration) ने कल कब्जा दिलाया। रजिस्ट्री होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved