img-fluid

भिन्डी, लौकी, शिमला मिर्च समेत इन फूड आइटम्स के दाम में बेतहाशा वृद्धि से बिगड़ा रसोई का बजट

July 23, 2023

नई दिल्ली: देशभर में टमाटर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी खूब सुर्खियां बटोर रही है। आपको बता दें कि देश के कई शहरों में टमाटर की कीमत 250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। हलांकि, सरकारी प्रयासों के बाद इसमें कमी आई है लेकिन अभी भी यह 100 रुपये प्रति किलो के पार ही है।

नोएडा की बात करें तो यहां के ज्यादातर एरिया में टमाटर के भाव 160 रुपये प्रति किलो के पार ही है। हलांकि, ऐसा नहीं है कि सिर्फ टमाटर की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी से आम गृहणियों के रसोई का बजट बिगड़ा है। धनिया, अदरक, लहसुन, बीन्स, सेब, दूसरे फल और यहां तक कि मिर्च जैसी प्रमुख वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों के चलते उपभोक्ताओं को घर चलाना मुश्किल हो रहा है।

  • अदरक: मौजूदा भाव-250-300 रुपये/किलो, जून महीने में भाव-100 से 120 रुपये/किलो
  • टमाटर: मौजूदा भाव-250-150 रुपये/किलो, जून महीने में भाव-20 से 30 रुपये/किलो
  • धनिया: मौजूदा भाव-200-220 रुपये/किलो, जून महीने में भाव-60 से 80 रुपये/किलो
  • लहसुन: मौजूदा भाव-200 रुपये/किलो, जून महीने में भाव-70 से 80 रुपये/किलो
  • शिमला मिर्च: मौजूदा भाव-160 रुपये/किलो, जून महीने में भाव-24 से 50 रुपये/किलो
  • मिर्च: मौजूदा भाव-120 से 100 रुपये/किलो, जून महीने में भाव-40 से 50 रुपये/किलो
  • बैंगन: मौजूदा भाव-100 रुपये/किलो, जून महीने में भाव-30 से 40 रुपये/किलो
  • भिन्डी: मौजूदा भाव-60 से 80 रुपये/किलो, जून महीने में भाव-40 से 50 रुपये/किलो
  • लौकी: मौजूदा भाव-60 से 80 रुपये/किलो, जून महीने में भाव-20 से 30 रुपये/किलो

  • देश के ज्यादातर राज्यों में अधिकांश सब्जियों के भाव 100 रुपये के पार पहुंच गई है। मंडी के दुकानदारों का कहना है कि सब्जियों में महंगाई की वजह बारिश है। इसके चलते मंडी में अवक कम हो गई है। इससे अधिकांश सब्जियों के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। सब्जियों के अलावा मसाले के दाम में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। जीरा का भाव 700 रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं सेब दो महीने पहले तक 1200 रुपये से 1500 रुपये बॉक्स बिक रहा था। अब वह बढ़कर 2200 रुपये पहुंच गया है। रेहड़ी-पटरी वाले 200 रुपये से 300 रुपये प्रति​ किलो बेच रहे हैं।

    Share:

  • 'महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दे पर न करें राजनीति, चर्चा में भाग लें', विपक्ष से अनुराग ठाकुर की अपील

    Sun Jul 23 , 2023
    नई दिल्ली। मणिपुर में हिंसा को लेकर संसद के मानसून सत्र में गतिरोध बरकरार रहने के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को विपक्षी दलों से खास अपील की। उन्होंने कहा कि मैं हाथ जोड़कर इस मुद्दे पर बहस में शामिल होने की अपील करता हूं। केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष से पूर्वोत्तर राज्य में […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved