
भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि भारत सरकार का बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को बजट के बारे में जानकारी होना चाहिए। इसके लिए भाजपा लोगों के बीच भी जाएगी। शर्मा ने कहा कि यह बजट न्यनतम सरकार और अधिकतम शासन वाला है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया गया है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और आमदनी दोगुनी करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक बजट है। जिससे देश का हर वर्ग आत्मनिर्भर बनेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved