भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

युवा कांग्रेस में थोकबंद नियुक्तियां 15 महासचिव और 50 सचिव बनाए

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले युवा कांग्रेस ने संगठन विस्तार के नाम पर थोकबंद नियुक्तियां कर दी है। इसमें 15 महासचिव और 50 सचिव तक बना डाले हैं। इन नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस में अंदरखाने चर्चा है।


मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया ने बताया कि 16 पदाधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इसमें ग्वालियर के कुलदीप शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नरसिंहपुर की मोना कौरव, विदिशा के शिवेंद्र प्रताप सिंह, शहडोल के सौरव सिंह बुंदेला, सागर के प्रशांत पाराशर, देवास के अकरम खान, टीकमगढ़ के शाश्वत सिंह बुंदेला, सीधी के प्रकाश परिहार, रतलाम के किशन सिंगार, जबलपुर के रिजवान अली, भोपाल के विमल बाथम और गौरव सिंह चौहान, सीहोर के विजेंद्र उइके, सिवनी के अंकित सिंह ठाकुर, रायसेन के परेश नागर और ग्वालियर के मुनेंद्र यादव को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इसी तरह अन्य जिलों से 50 सचिव बनाए गए हैं।

Share:

Next Post

पूर्व वित्त मंत्री राघवजी के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य की एफआईआर निरस्त

Sat Jun 17 , 2023
भोपाल। मप्र हाई कोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री राघवजी को अप्राकृतिक यौन शोषण के मामले में राहत दे दी है। न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने राघवजी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर निरस्त कर दी है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मध्य प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण पोर्ट फोलियो रखने वाले व्यक्ति की […]