देश व्‍यापार

जेम पोर्टल पर कारोबार एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) के ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल (e-Marketplace (GeM) Portal) ने एक लाख करोड़ रुपये (one lakh crore rupees) के मूल्य के खरीद का आंकड़ा पार कर लिया है। जेम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीके सिंह ने यह जानकारी दी है।

पीके सिंह ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि ई-मार्केटप्लेस पोर्टल पर सरकारी खरीद 8 महीने में एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक हम 1.5 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार कर लेंगे। सिंह ने कहा कि इससे सरकार को 10-15 फीसदी की बचत हुई है।


उन्होंने बताया कि ई-मार्केटप्लेस पोर्टल का सकल मूल्य चालू वित्त वर्ष के अंत तक अमेजन और फ्लिपकार्ट से आगे निकलने की उम्मीद है। दरअसल जेम पोर्टल पर प्रदर्शन करने चार प्रमुख राज्यों में गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश शामिल हैं। इस पोर्टल पर खरीद के मामले में रक्षा मंत्रालय और सेल के बाद इंडियन ऑयल पहले स्थान पर है, जो सबसे अधिक खरीद करता है।

उल्लेखनीय है कि जेम भारत का एक राष्ट्रीय पोर्टल है। इसका विकास भारत सरकार के विभिन्न संगठन करती है। इसका गठन सेवाओं और सूचनाओं की जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध कराना है। ये पोर्टल राष्ट्रीय ई-शासन योजना के तहत एक मिशन मोड परियोजना है, जिसका निर्माण एवं परिकल्पना राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा किया गया है। इससे कोई भी इंसान घर बैठे जुड़कर सरकार के साथ अपना व्यापार कर सकता है। सरकार के साथ बिजनेस करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन जरूरी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

भारत तपस्वियों का देश, मजदूर-किसान असली तपस्वी: राहुल गांधी

Wed Nov 30 , 2022
इंदौर। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भगवान महाकाल (Lord Mahakal) की नगरी उज्जैन में मंगलवार शाम को एक बार फिर मोदी सरकार और भाजपा (Modi government and BJP) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत (India) देश तपस्वियों का देश (country of ascetics) है। हिन्दू धर्म में तपस्वियों की पूजा की जाती है। उनका आदर […]