टेक्‍नोलॉजी

देश का नंबर-1 स्कूटर बिना डाउन पेमेंट के खरीदें, जानिए पूरा ऑफर

नई दिल्ली। होंडा अपने पॉपुलर एक्टिवा स्कूटर पर धमाकेदार फेस्टिवल ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने इस स्कूटर से जुड़ा एक विज्ञापन दिया है। जिसके मुताबिक इस नवरात्रि-दशहरा पर एक्टिवा को बिना किसी डाउन पेमेंट के खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, इस पर नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।

वहीं, कंपनी 5000 रुपए तक का कैशबैक भी ऑफर कर रही है। इन तीन ऑफर के साथ एक्टिवा को खरीदना काफी आसान हो गया है। खासकर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन बजट नहीं है, तब भी इसे आसानी से खरीद पाएंगे। कंपनी ने इस स्कूटर से जुड़े ऑफर्स के लिए एक नंबर 7230032200 नंबर भी जारी किया है। ग्रारह इस नंबर पर मिस्ड कॉल या वॉट्सऐप कर सकते हैं।

एक्टिवा का टॉप वैरिएंट प्रीमियम
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने पिछले महीने होंडा एक्टिवा प्रीमियम एडिशन लॉन्च किया था। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी। इस प्रीमियम एडिशन को 3 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। अब एक्टिवा को स्टैंडर्ड होंडा एक्टिवा, होंडा एक्टिवा 125 और होंडा एक्टिवा प्रीमियम में खरीद सकते हैं। प्रीमियम एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 75,400 रुपए है। ये एक्टिवा DLX वैरिएंट से 1000 रुपए महंगा है।


एक्टिवा प्रीमियम एडिशन में गोल्डन व्हील्स के साथ 3D गोल्ड कोट एम्बलम और ब्राउन कलर इनर बॉडी और सीट कवर दिए हैं। स्कूटर के एप्रन पर गोल्डन मार्क होंडा के साथ-साथ गोल्ड कोटेड क्रोम फ्रंट गार्निश भी दी गई है। इसे मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक, मैट संगरिया रेड मैटेलिक और पर्ल सीरन ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। सभी कलर वैरिएंट पर कई जगह गोल्ड की झलक दिखती है।

इसमें मौजूदा होंडा एक्टिवा की तरह 109.5cc का इंजन दिया गया है। यह 5500rpm पर 5.73kW की पावर और 5500rpm पर 8.84Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर का वजन 106 किलोग्राम है। इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। प्रीमियम एडिशन में 130mm के फ्रंट और 130mm के रियर ब्रेक दिए गए हैं।

एक्टिवा प्रीमियम एडिशन में ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। स्कूटर में 3.0Ah की बैटरी और LED हेडलैंप मिल रहे हैं। इसकी लम्बाई 1833mm, चौड़ाई 697mm और ऊंचाई 1156mm है। इसका व्हीलबेस 1260mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 162mm है। कंपनी ने नई CB300F बाइक भी लॉन्च की है। इसे 2 डीलक्स और डीलक्स प्रो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है।

Share:

Next Post

बंद होने वाली है Google की ये सर्विस, ग्राहकों को मिलेगा रिफंड

Fri Sep 30 , 2022
नई दिल्ली। Google ने घोषणा की है कि वह लगभग तीन साल के लॉन्च के बाद क्लाउड-बेस्ड गेमिंग सर्विस ‘Google Stadia’ को बंद कर रहा है। Google ने कहा कि खिलाड़ियों की अपनी गेम लाइब्रेरी तक पहुंच बनी रहेगी और वे 18 जनवरी, 2023 तक खेलेंगे, ताकि वे अंतिम प्ले सेशन पूरा कर सकें। इस […]