
गंजबासौदा। अभिभाषक संघ के आव्हान पर सभी अधिवक्ताओं ने प्रतिवाद दिवस मनाते हुए न्यायालीन कार्य से विरत रहकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा है ज्ञापन में कहा गया है कि निवेदन है कि 30 सिंतबर को जबलपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के संबंध में की गई टिप्पणी से अधिवक्ता इतना आहत हुआ कि उसे आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाना पड़ा इसके बाद अधिवक्तागण ने जब इस घटना का विरोध किया तब पुलिस द्वारा उन अधिवक्ताओं के ऊपर लाठी चार्ज किया गया पुलिस के इस बर्बरतापूर्ण रवैये का अभिभाषकगण घोर निंदा करते है। तथा इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी करते हैं। यह कि उक्त घटना ने संपूर्ण न्याय व्यवस्था को झकझोर दिया उक्त घटना से म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद के आहवान पर गंजबासौदा अभिभाषक संघ ने एक दिवस का प्रतिवाद दिवस मनाने तथा न्यायालयीन कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved