
नोएडा: नोएडा सेक्टर (Noida Sector) 36 से भी साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) का मामला सामने आया यहां पर शेयर मार्केट (Stock Market) में मुनाफा (Profit) कमाने के चक्कर में एक रामकृष्ण शिवपुरी (Ramakrishna Shivpuri) नाम के प्रोफेसर से 2.89 करोड़ रुपये की ठगी हो गई. डेली 15 से 30 प्रतिशत प्रॉफिट का लालच देकर स्कैमर्स ने 88 साल के प्रोफेसर की मेहनत की कमाई पर से हाथ साफ कर दिया. शेयर बाजार में कम समय में ज्यादा कमाई का भरोसा दिलाकर स्कैमर ने 88 साल के रिटायर प्रोफेसर के साथ धोखाधड़ी की. उनको एक महिला ने इंवेस्टमेंट एक्सपर्ट बता कर निवेश करने की सलाह दी और लूप में फंसा लिया. उसके बाद 21 बार में महिला ने रिटायर्ड प्रोफेसर के साथ करोड़ों रुपये की जालसाजी कर दी.
प्रोफेसर रामकृष्ण शिवपुरी को 1 अप्रैल को एक कॉल आता है. कॉलर एक महिला होती है, जो खुद को किसी कंपनी का फंड मैनेजर और खुद का नाम कीर्ति सराफ बताती है. वह प्रोफेसर को निवेश करने की सलाह देती है साथ में ऐप के जरिए ट्रेनिंग दिलवाने की बात करती है. यही नहीं, महिला ने प्रोफेसर को कॉल करने के बाद उनका हालचाल पूछा, साथ में कोविड के समय की अपनी बीमार हालात में तस्वीरें भेजी. आरोपी के मुताबिक, महिला ने कहा कि निवेश के जरिए ही उनकी स्थिति फिर से बेहतर हुई है. वह जिस निवेश प्लान के बारे में उनसे बात करेगी. वह उसे परिवार के किसी मेंबर से डिस्कस न करे. कॉल करने के 2 दिन बाद वह रामकृष्ण को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ती है. जहां पर कृष्ण रथ नाम का शख्स उन्हें निवेश की फर्जी ट्रेनिंग देता है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved