जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

2 अक्टूबर तक इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्‍य का साथ, बुध देव की बरसेगी कृपा

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह(Mercury Planet) की अवस्था परिवर्तन का विशेष महत्व (special importance) है। बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध ग्रह 10 सितंबर को कन्या राशि में वक्री हो चुके हैं और बुध 2 अक्टूबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। यानी 23 दिनों तक ग्रहों के राजकुमार बुध उल्टी चाल चलेंगे। वक्री बुध(Vakri Budh) कई राशि वालों के जीवन में शुभ समाचार लेकर आ सकते हैं। जानें यह समय किन राशियों के लिए लाभकारी-



कन्या-
वक्री बुध कन्या राशि(Virgo) के लिए शुभ माने जा रहे हैं। इस राशि में भद्र योग का निर्माण भी हो रहा है। इसलिए वक्री बुध का असर सबसे ज्यादा कन्या राशि वालों पर ही पड़ेगा।। इस अवधि में आप अपनी वाणी से लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपके अटके काम पूरे होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर-
वक्री बुध मकर राशि(Capricorn) वालों के लिए बेहद लाभकारी रहने वाले हैं। इस दौरान आपके वाद-विवाद सुलझेंगे। सुख-समृद्धि (happiness and prosperity) का आगमन होगा। इस दौरान आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। शत्रुओं पर विजय हासिल होगी।

मीन-
राशि वालों के लिए वक्री बुध बेहद शुभ माने जा रहे हैं। इस अवधि में आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।

नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

Russia-Ukraine War: पुतिन को एक और झटका, यूक्रेन ने रूसी सैनिकों से छीना एक और शहर

Wed Sep 14 , 2022
कीव। यूक्रेन (Ukraine) की सेना लगातार रूसी सैनिकों (Russian soldiers) को झटके दे रही है। जवाबी हमले से उन्हें खदेड़ रही है। खबर आ रही है कि यूक्रेन ने अब वोवचांस्क पर भी नियंत्रण हासिल कर लिया है। यह शहर रूस से सिर्फ 3 किमी की दूरी पर स्थित है। रूसी सैनिकों ने युद्ध के […]