विदेश

Russia-Ukraine War: पुतिन को एक और झटका, यूक्रेन ने रूसी सैनिकों से छीना एक और शहर

कीव। यूक्रेन (Ukraine) की सेना लगातार रूसी सैनिकों (Russian soldiers) को झटके दे रही है। जवाबी हमले से उन्हें खदेड़ रही है। खबर आ रही है कि यूक्रेन ने अब वोवचांस्क पर भी नियंत्रण हासिल कर लिया है। यह शहर रूस से सिर्फ 3 किमी की दूरी पर स्थित है। रूसी सैनिकों ने युद्ध के पहले दिन ही इसपर कब्जा कर लिया था। इसके अलावा रूसी सैनिक दक्षिणी शहर मेलिटोपोल (southern city Melitopol) को भी छोड़कर भाग रहे हैं। मेयर इवान फेडोरोव ने टेलीग्राम पर इसकी जानकारी दी है।

इससे पहले रूस ने शनिवार को उत्तरपूर्वी यूक्रेन में अपना मुख्य गढ़ छोड़ दिया था। युद्ध के शुरुआती दिनों के बाद से अब तक की यह रूस की सबसे बुरी हार है। यूक्रेनी सैनिकों ने रूस को चौंकाते हुए आश्चर्यजनक बदलाव किया। उन्होंने अपने दर्जनों शहरों को फिर से अपने कब्जा कर लिया है। यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री हन्ना मलयार ने कहा कि करीब 150,000 लोगों को रूसी शासन से मुक्त कराया जा चुका है। इन जगहों पर फिर से यूक्रेन के झंडे लहराए गए हैं।



मलयार ने बताया कि पूर्वोत्तर खार्किव क्षेत्र में कहीं और लड़ाई जारी है। यूक्रेन की सेना अच्छी प्रगति कर रही है। उन्होंने कहा, “खार्किव क्षेत्र और उससे आगे – रूसी संघ के कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को मुक्त करना मुख्य लक्ष्य है।” यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है खार्किव।

बलाक्लिया के उत्तर-पश्चिम में एक गांव वर्बिवका में 76 वर्षीय नादिया खवोस्तोक ने यूक्रेनी सैनिकों के आगमन का वर्णन करते हुए कहा कि हमनें “हमारी आंखों में आंसू के साथ” उनका अभिवादन किया। उन्होंने कहा, “हम अधिक खुश नहीं हो सकते थे। मेरे पोते-पोतियों (grandchildren) ने ढाई महीने तहखाने में बिताए। जब घर का कोना-कोना टूट गया तो बच्चे कांपने लगे और हकलाने लगे।”

वर्बिवका आए खार्किव क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र पर कब्जे के दौरान रूसियों द्वारा किए गए अपराधों को रिकॉर्ड करने और पीड़ितों के शवों को बरामद करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, “हम सभी लोगों से उन सभी दफन स्थानों के बारे में पूछ रहे हैं जो मिल सकते हैं। हमें नागरिकों के दफन के कुछ स्थान मिले हैं। हम उत्खनन की प्रक्रिया जारी रखे हुए हैं।”

हालांकि, मॉस्को इस बात से इनकार करता है कि उसके बलों ने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में अत्याचार किए हैं।

यूक्रेन की सेना ने ईरान के ड्रोन को मार गिराने का दावा किया
इस बीच यूक्रेन की सेना ने मंगलवार को पहली बार दावा किया कि उसने युद्ध के मैदान (battlefield) में रूस द्वारा इस्तेमाल किए गए ईरान के एक ड्रोन को मार गिराया। अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने जुलाई में कहा था कि ईरान ने रूस के लिए बम ले जाने में सक्षम सैकड़ों ड्रोन भेजने की योजना बनाई है ताकि युद्ध में यूक्रेन के खिलाफ इनका इस्तेमाल किया जा सके। ईरान ने शुरू में इसका खंडन किया था लेकिन इसके रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख ने हाल के दिनों में दुनिया की शीर्ष शक्तियों को हथियार आपूर्ति किए जाने का दावा किया है।

यूक्रेनी सेना के सामरिक संचार निदेशालय ने ड्रोन के मलबे की तस्वीरें प्रकाशित कीं। सेना और इससे जुड़ी वेबसाइट ने कहा कि ईरानी ड्रोन को कुपियांस्क के नजदीक मार गिराया गया। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

आपको बता दें कि यूक्रेन और ईरान (Ukraine and Iran) के संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने 2020 में एक यूक्रेनी यात्री विमान को मार गिराया, जिसमें सवार सभी 176 लोग मारे गए थे।

Share:

Next Post

मानव अंगों को अस्पताल परिसर से बाहर भेजने ड्रोन का होगा इस्‍तेमाल, 6 से 8 माह में सेवा हो सकती है शुरू

Wed Sep 14 , 2022
नई दिल्‍ली । प्रत्यारोपण (transplant) के लिए मानव अंगों (human organs) को अस्पताल परिसर से बाहर भेजने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली ग्रीन कॉरिडोर (green corridor) की जगह ड्रोन (drone) के इस्तेमाल की संभावना तलाश रहा है। इस दिशा में कोशिश शुरू भी हो गई है। एम्स ट्रामा का प्रयास है कि […]