
महाराष्ट्र में चलती रहेगी सिर्फ 2 नेताओं की सरकार…
मुंबई। शिवसेना पर कब्जे की लड़ाई कोर्ट में लंबित होने के चलते महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का आज प्रस्तावित विस्तार फिलहाल टल गया है। बताया गया है कि अब शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही संभव है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा और शिंदे गुट के बीच मंत्रिमंडल विस्तार का फार्मूला भी तय हो गया था। फार्मूले के तहत पहले चरण में भाजपा के 8 तो शिंदे गुट के 7, यानी 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाना थी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में नई सरकार बने लगभग डेढ़ महीना होने को है, लेकिन अब तक सिर्फ 2 ही आदमियों (शिंदे-फडनवीस) की सरकार चल रही है, जिस पर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना उद्धव गुट हमलावर हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved