भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कैबिनेट मंत्री Meena Singh का भाई छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

  • भाजपा के झाबुआ जिलाध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप

भोपाल। शिवराज (Shivraj) सरकार की जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह (Meena Singh) के भाई राजेन्द्र उर्फ रज्जन के खिलाफ ग्राम बेलसरा की छात्रावास अधीक्षिका ने छेडख़ानी की शिकायत नौरोजाबाद थाने में दर्ज कराई है। उमरिया पुलिस के मुताबिक राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जन छात्रावास का गेट खोलकर जबरन अंदर घुसा और छात्रावास अधीक्षिका को अपशब्द कहे। आरोपी ने छात्रावास अधीक्षिका का बदनीयती से हाथ पकड़कर चौराहे पर निर्वस्त्र करने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा, छेडख़ानी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मंत्री के भाई के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जिलाध्यक्ष बना रहा यौन संबंध का दबाव
झाबुआ के भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक पर महिला ने आरोप लगाए हैं कि नायक उस पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इनकार करने पर उसके बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीडि़त महिला का अपने पति से मनमुटाव था। सितंबर 2020 में वह अपने पति के विरुद्ध शिकायत करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय गई थी। यहाँ उसकी मुलाकात बीजेपी जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक से हुई। नायक मदद के बहाने कॉल करने लगे और फिर अश्लील बातें करने लगे। महिला के मुताबिक शादी का झांसा देकर लक्ष्मण नायक ने उसका यौन शोषण तक किया। इसी बीच महिला अपने पति के साथ रहने लगी। महिला के मुताबिक बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उसे धमकी दी है कि अगर वह उसके साथ संबंध नहीं बनाएगी तो उसके पति और दोनों बेटों को जान से मार दिया जाएगा। महिला का आरोप है कि उसने इस मामले की लिखित शिकायत थाने में दी है, लेकिन एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। अब पीडि़त महिला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इंसाफ मांगने भोपाल पहुंची है। हालांकि बीजेपी जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक ने महिला के आरोपों को साजिश बताया है। गौरतलब है कि इससे पहले सीधी के भाजपा अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वे एक महिला के साथ आपत्तिजनक बाते करते सुनाई दे रहे थे। वे महिला को पति से अलग रहने घर देने की बात कहते सुनाई दे रहे थे।

Share:

Next Post

81 निकायों में चुनाव से पहले आरक्षण प्रक्रिया पर High Court की रोक

Sun Mar 14 , 2021
भोपाल। प्रदेश (Pradesh) में नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में हाईकोर्ट (High Court) ने बड़ा फैसला दिया है। नगरीय निकायों में अध्यक्ष और महापौर के आरक्षण के लिए पिछले साल 10 दिसंबर को जारी नोटिफिकेशन (Notification) के उस भाग पर रोक लगा दी है, जिसमें अजा-जजा के लिए लगातार दूसरी बार आरक्षित किया गया है। […]