
गुना। नगर पालिका परिषद राघोगढ़ विजयपुर के चुनाव में भा जा पा के द्वारा अपने बार्ड प्रत्याशियों को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। भोपाल ग्वालियर के पदाधिकारियों ने जहां राघोगढ़ में जमकर प्रचार प्रसार कर भाजपा को जिताने की अपील की वहीं मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद सिंह धाकड़, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, विधायक गोपीलाल जाटव के अलावा अन्य भाजपा नेता पदाधिकारियों ने जमकर राघोगढ़ विजयपुर के वार्ड में पहुंचकर प्रचार प्रसार कर भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने की अपील की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved