
डेस्क: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की खालिस्तानियों से दोस्ती एक बार फिर उजागर हो गई है. जिस खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला पर भारत में 70 मुकदमे दर्ज हैं. कई लोगों की हत्या में शामिल होने का आरोप है, उसे कनाडा की अदालत ने महज 30 हजार डॉलर के निजी मुचलके पर जमानत दे दी. अर्श डल्ला कभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य था, लेकिन आज उसका जानी दुश्मन बन चुका है. मामले की अगली सुनावाई 24 फरवरी 2025 को होगी.
भारत में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अर्श डल्ला को कनाडा की पुलिस ने 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. भारत आतंकी अर्श डल्ला के प्रत्यर्पण के लिए कनाडा से बात करने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले डल्ला को कोर्ट से बेल दे दी गई. खालिस्तान टाइगर फोर्स की कमान संभाल रहे अर्श डल्ला पर पंजाब के युवाओं को कनाडा बुलाकर आतंकी गतिविधियों में भी शामिल करने का आरोप है. पुलिस को उसके पास से कई हाईटेक हथियार भी मिले थे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved