
नई दिल्ली। पीसीएस 2024 के इंटरव्यू (PCS Interview) में बोर्ड ने दूसरे दिन अभ्यर्थियों (candidates) की सोच, निर्णय क्षमता और प्रशासनिक दृष्टिकोण पर जोर दिया। सामाजिक, प्रशासनिक और समसामयिक मुद्दों पर सवाल (Question) पूछे गए, जिनमें शादी, महिला अपराध, धार्मिक प्रतीक और तकनीकी ज्ञान शामिल थे।
बोर्ड ने अभ्यर्थियों से ऐसे सवाल पूछे कि वे एसडीएम की भूमिका में वास्तविक परिस्थितियों में कैसे निर्णय लेंगे। उदाहरण के लिए, एक उम्मीदवार से पूछा गया कि महिलाओं द्वारा अपने पति को मारने का प्रचलन बढ़ रहा है, इसे आप कैसे देखते हैं। वहीं, एक अन्य से पूछा गया कि युवा वर्ग का विवाह संस्था में विश्वास क्यों घट रहा है।
सामाजिक और धार्मिक मुद्दे:
धार्मिक प्रतीकों से जुड़ी बहस पर भी सवाल आए। जैसे, “हिंदू धर्म के लोग भगवा रंग का प्रचार करते हैं और मुस्लिम हरे रंग का; आप कैसे देखते हैं कि ये प्रतीक विवादों का कारण बनते हैं?”
प्रशासनिक क्षमता और रणनीति:
एसडीएम की भूमिका में उम्मीदवारों से महिला शिक्षा बढ़ाने की रणनीति, बाल श्रम उन्मूलन, सरकारी फंडिंग (CSRF) और तकनीकी पहलुओं जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा डाटा एनालिसिस बनाम एआई एनालिसिस, टेंडर प्रक्रिया और बेहतर गवर्नेंस मॉडल पर भी प्रश्न पूछे गए।
इंटरव्यू में पूछे गए कुछ प्रमुख प्रश्न:
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved