लखनऊ। लखनऊ में विधायक आवास समिति के आदेश पर गोमतीनगर (Gomtinagar) में आवंटित पूर्व एमएलसी बैजनाथ पाल के प्लॉट पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। इस संबंध में बैजनाथ के बेटे ललित कुमार पाल (Lalit Kumar Pal) ने सपा के पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय के बेटे संजय समेत चार लोगों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ललित कुमार पाल के मुताबिक वह प्रतापगढ़ के जेठवारा के रहने वाले हैं। पिता बैजनाथ एमएलसी थे। विधायक आवास समिति के आदेश पर पिता के नाम से गोमतीनगर में लखनऊ विकास प्राधिकरण ने वर्ष 1987 में एक प्लाट आवंटित किया था। पिता और मां की मृत्यु के बाद वर्ष 2005 में प्लाट की वरासत उनके नाम हो गई थी। ललित के मुताबिक प्लाट में बाउंड्रीवाल कराकर वह प्रतापगढ़ चले गए थे। इस बीच भाइयों ने बंटवारे को लेकर कोर्ट केस चलने लगा। इस कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद है। ललित का उनके भाइयों से भी विवाद है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा संजय पांडेय और उनके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved