देश मनोरंजन

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा पर मुकदमा दर्ज, द्रौपदी मुर्मू पर किया विवादित ट्वीट

लखनऊ । फिल्म निर्देशक और निर्माता राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) के खिलाफ उत्‍तरप्रदेश में केस दर्ज किया गया है। डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली पुलिस स्टेशन में उनके हालिया विवादास्पद ट्वीट ‘द्रौपदी, पांडवों और कौरवों’ के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बता दें कि बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma)पर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) पर विवादित ट्वीट करने को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ है। द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट पर के चलते राम गोपाल के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।



बता दें कि एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू पर अभद्र व अमर्यादित ट्वीट करने पर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma)के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी गई है। बताया गया है कि कुर्सी रोड निवासी मनोज कुमार सिंह ने थाने में ये तहरीर दी थी। राम गोपाल वर्मा के द्रौपदी मुर्मू पर किए ट्वीट पर सोशल मीडिया पर भी गुस्सा देखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अपनी टिप्पणी को लेकर बाद में रामगोपाल वर्मा ने माफी भी मांग ली थी।


फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर 22 जून को अपने ट्विटर हैंडल विवादित ट्वीट किए। ट्वीट में वर्मा ने लिखा कि अगर द्रौपदी राष्ट्रपति है, तो पांडव कौन है? उससे भी जरूरी यह है कि कौरव कौन है? राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट के जरिए द्रौपदी मुर्मु के नाम को महाभारत से जोड़ने की कोशिश की है। तहरीर देने वाले मनोज कुमार सिंह के मुताबिक राष्ट्रपति की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पर ऐसी टिप्पणी गलत है। उन्होंने राम गोपाल वर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Share:

Next Post

G7 Summit : अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं के साथ नजर आए PM मोदी, जो बाइडेन से भी की मुलाकात

Tue Jun 28 , 2022
नई दिल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) G-7 शिखर सम्मेलन (G-7 Summit) में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी (Germany) में हैं. पीएम मोदी G7 देशों के प्रमुखों, जी-7 भागीदार देश और अतिथि अंतरराष्ट्रीय संगठनों (international organizations) के नेताओं के साथ नजर आए। जर्मनी में जी-7 समिट में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी […]