भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दुष्कर्म के आरोपी प्यारे मियां पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

भोपाल। किशोरियों से दुष्कर्म मामले का आरोपित प्यारे मियां जेल में है, उसके खिलाफ केस अब फास्ट ट्रैक अदालत में चलेगा। इससे पीडि़त किशोरियों को शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद है। प्यारे के खिलाफ शाहपुरा, कोहेफिजा थाने के अलावा इंदौर में भी दुष्कर्म के मामले दर्ज हैं। शाहपुरा मामले में पुलिस ने कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया है। एसपी (साउथ जोन) एस साईं कृष्ण थोटा ने बताया कि पुलिस का प्रयास है कि नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले में आरोपित को जल्द से जल्द सजा मिले। इस वजह से आरोपित प्यारे मियां के केस को फास्ट ट्रैक अदालत में शामिल किया है।

12 जुलाई को दर्ज हुआ था पहला केस
एएसपी राजेशसिंह भदौरिया ने बताया कि प्यारे मियां के खिलाफ 12 जुलाई को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। आरोपित को पुलिस श्रीनगर से गिरफ्तार कर 17 जुलाई को भोपाल लाई थी। पूछताछ में पता चला कि प्यारे मियां ने कोहेफिजा क्षेत्र में भी एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। आपराधिक मामले में आरोपित स्वीटी, अनस, राबिया, गुलफाम भी प्यारे मियां का सहयोग करते थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके अतिरिक्त इंदौर में भी प्यारे मियां के खिलाफ दुष्कर्म के तीन केस दर्ज किए गए हैं। शाहपुरा थाने में दर्ज केस की विवेचना पूरी कर कोर्ट में आठ सितंबर को चालान भी पेश किया जा चुका है।

Share:

Next Post

कॉम्पिटीशन और कोचिंग के बीच का सच

Mon Oct 12 , 2020
– ऋतुपर्ण दवे काश, दौलत से सपने भी खरीद पाते लेकिन यह न सच है और न कभी होगा। फिर भी हर आम और खास अंधी दौड़ में शामिल होकर दौलत के बलबूते अपनी संतानों को सपनों के उस तिलिस्म तक पहुँचाना चाहता है जो पूरी तरह उसकी प्रतिभा और क्षमता पर निर्भर होती है। […]