img-fluid

वेदपाठी बालक को पीटने वाले अत्याचारी अध्यापक पर प्रकरण दर्ज

March 23, 2026

  • “मामला ” महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान का-वायरल वीडियो में बुरी तरह बेत से पीट रहा था
  • विद्यालय में और भी कई तरह की अनियमितताएँ हो रही हैं..कड़े अनुशासन के नाम पर हो रहा है छात्रों का शोषण

उज्जैन। महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान में एक अध्यापक द्वारा पढ़ाई करने वाले बच्चे को बुरी तरह बेत से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था और इस मामले में अब शिक्षक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज हुआ है। वीडियो में बेत से मारते समय अन्य शिक्षक खड़े हुए थे, जबकि किसी एक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि चिंतामण रोड स्थित इस वेदविद्या प्रतिष्ठान में कई तरह की अनियमितता हो रही है और पढऩे वाले बच्चों को शोषण भी किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के मानव विकास संसाधन मंत्रालय से इस प्रतिष्ठान को आर्थिक सहायता मिलती है और यह केन्द्र सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। बताया जाता है कि पढऩे वाले छोटी उम्र के बच्चों के साथ कड़े अनुशासन के नाम पर और भी कई तरह की अनियमिताएँ की जा रही हैं तथा कुछ लोगों का यहाँ आधिपत्य चल रहा है।



  • महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान में अध्यापक द्वारा छात्र की छड़ी से पिटाई के मामले में शिक्षक के खिलाफ थाना चिंतामन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वेदविद्या प्रतिष्ठान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अध्यापक और वार्डन की जिम्मेदारी निभाने वाले शिक्षक नाबालिग छात्र की छड़ी से जमकर पिटाई करते दिख रहे थे। वेदविद्या प्रतिष्ठान की सामवेद राणायनीय शाखा के अध्यापक दत्तदास शेवड़े द्वारा विद्यार्थी को छड़ी से लगातार बुरी तरह पीटा जा रहा है। वीडियो में वेद की शिक्षा लेने वाले छात्र से अध्यापक दत्तदास शेवड़े दूसरे के बिस्तर पर सोने को लेकर सवाल-जवाब करते हुए उसकी पिटाई कर रहे थे। इस दौरान छात्र छड़ी की मार से चिल्ला रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी, लेकिन जिम्मेदारों ने इस पर चुप्पी साध रखी थी। चिंतामन गणेश मंदिर रोड स्थित राष्ट्रीय आदर्श वेदविद्या परिसर के छात्रावास में रहने वाले बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मासूम बच्चे ने थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चिंतामन थाने के टीआई हेमराज यादव ने बताया कि नाबालिग के बयान और मेडिकल के बाद पुलिस ने बाल संरक्षण की धाराओं में कार्रवाई करते हुए धारा 115, 296 बीएनएस और 75 (82) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान परिसर के भीतर वेदपाठी छात्र को अध्यापक ने छड़ी से इतनी क्रूरता से पीटा कि छात्र के शरीर पर छड़ी के निशान तक उभर आए। छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि वह दूसरे वेदपाठी छात्र के बिस्तर पर सो गया था। चिंतामण गणेश मंदिर रोड पर विद्या प्रतिष्ठान का मुख्य भवन है। यह शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था है। इसके अंतर्गत देशभर में सैकड़ों गुरुकुल का संचालन हो रहा है। प्रतिष्ठान के मुख्य भवन परिसर में ही आदर्श वेद विद्यालय भी संचालित है। यहाँ अध्ययन करने वाले वेदपाठी छात्र वहीं रहते हैं। यहाँ सामवेद का अध्यापक दत्तदास शेवड़े है और उसके पास वार्डन का भी प्रभार है।

    Share:

  • दुनिया की अर्थव्यवस्था पर इस युद्ध का होगा बहुत बुरा असर, IEA प्रमुख बोले- इससे कोई अछूता नहीं रह पाएगा

    Mon Mar 23 , 2026
    डेस्क। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि ईरान युद्ध के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को एक बहुत बड़ा खतरा का सामना करना पड़ रहा है। फातिह बायरोल ने सोमवार को कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के नेशनल प्रेस क्लब में कहा “अगर देश इसी दिशा में आगे बढ़ता रहा तो कोई भी देश इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved