
इंदौर। सांवेर पुलिस (sanwer police) ने राष्ट्रध्वज (National flag) का अपमान करने के मामले में एक शासकीय स्कूल (government school) के प्राचार्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2008 से निलंबित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम सोलसिंदा धरमपुरी (Solsinda Dharampuri) के शिक्षक आत्माराम पिता धूलजी जाटव (Teacher Atmaram Father Dhulji Jatav) ने सांवेर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया था, जिसमें शिकायत की थी कि संबंधित स्कूल के प्राचार्य रितेश चंदानी (Principal Ritesh Chandani) ने अपने कार्यालय में टी-टेबल पर राष्ट्रीय ध्वज बिछा रखा है और उस पर ही चाय के कप और पानी आदि रखा जाता है। उससे राष्ट्रध्वज का अपमान हो रहा है। कल रात पुलिस ने राष्ट्रध्वज के अपमान की धारा 2 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved