img-fluid

असम में पाकिस्तानी अधिकारी पर दर्ज होगा केस, कांग्रेस सांसद गोगोई की विदेशी पत्नी पर ISI से लिंक का आरोप?

February 17, 2025

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई (Congress MP Gaurav Gogoi) की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न (Wife Elizabeth Colburn) से जुड़ा विवाद गहराता ही जा रहा है। बीजेपी (BJP) और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा (Assam CM Himanta Biswa Sarma) ने उनपर आईएसआई (ISI) से लिंक होने का आरोप लगाया था। हालांकि रविवार को सरमा ने नरमी जताते हुए कहा कि हो सकता है कि विपक्षी नेता के खिलाफ साजिश की जा रही हो। वहीं गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने कहा कि इस मामले में वह कानूनी सहायता लेंगे। असम सरकार ने राज्य सरकार से एक पाकिस्तानी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है। आरोप है कि पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख ने राज्य के मामलों में दखल देने की कोशिश की है।


असम के सीएम ने पहले ही कहा था कि गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ के पाकिस्तानी लिंक का पता लगाने के लिए केस दर्ज किया जाएगा। एलिजाबेथ ब्रिटिश नागरिक हैं। रविवार को असम कैबिनेट ने एफआईआर दर्ज करने को मंजूरी नहीं दी। वहीं शेख के बारे में पता चला है कि पाकिस्तान की सरकार में अहम भूमिका के अलावा वह एक एनजीओ भी चलाते हैं जो कि क्लाइमेट चेंज को लेकर काम करता है। सरमा ने कहा कि इस्लामाबाद में रहने के दौरान एलिजाबेथ भी इस एनजीओ ‘लीड पाकिस्तान’ के लिए काम करती थीं।

सरमा ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारी अली तौकीर शेख ने सोशल मीडिया के जरिए भी देश मे शांति भंग करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में न्यूज रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में उसने ऐसी बातें कही हैं जो कि असम के सांप्रदायिक सौहार्द के लिए खतरा हैं। सीएम ने कहा कि जिस तरह से शेख सोशल मीडिया पर भारत के अंदरूनी मामलों और संसदीय मामलों को लेकर बोलता है, उससे शेख के नापाक इरादों का पता चलता है।

वहीं बीजेपी के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, असम के मुख्यमंत्री ने मेरे सहयोगी गौरव गोगोई के खिलाफ उनको टारगेट करने के लिए अभियान चला दिया है। इस तरह के किसी का भी चरित्र हरण करना बेहद बुरी बात है। इसके लिए कानून का सहारा लेना होगा। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई ने 2024 में सीएम सरमा और अन्य मंत्रियों नो जोरहाट सीट पर खूब दम लगाया था। इसके बाद भी गौरव गोगोई ने इस सीट पर जीत हासिल की। इसके अलावा गौरव गोगोई ने असम में भ्रष्टाचार की पोल खोली।

सरमा ने आरोप लगाया था कि गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के आईएसआई से संपर्क हैं। इसके अलावा वह युवाओं को लेकर पाकिस्तानी दूतावास गए थे ताकि उनका ब्रेनवॉश किया जा सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने 12 साल से भारतीय नागरिकता लेने से इनकार कर दिया। इसके अलावा ब्रिटिश नागरिक से शादी करने के बाद संसद भवन में वह संवेदनशील मुद्दे उठाते रहे हैं।

Share:

  • नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ मामले में पांच बड़ी खामियां, जिसकी वजह से गई 18 जानें

    Mon Feb 17 , 2025
    नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर शनिवार रात मची भगदड़ (Stampede) में 18 लोगों की जान चली गई। आलम यह था कि स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही थी और रेलवे अधिकारी (Railway officer) हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। इस घटना में रेलवे (Railways) की पांच बड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved