img-fluid

सीबीडीटी ने 1.97 करोड़ करदाताओं को 1,71,555 करोड़ रुपये किया रिफंड

February 17, 2022

नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) (Central Board of Direct Taxes (CBDT)) ने 1.97 करोड़ से अधिक करदाताओं (Over 1.97 crore taxpayers) को 1,71 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड (Refunds of more than Rs 1,71 lakh crore) जारी किया है।


आयकर विभाग ने बुधवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि सीबीडीटी ने एक अप्रैल, 2021 से 14 फरवरी, 2022 तक 1.97 करोड़ से ज्यादा करदाताओं को 1,71,555 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है। सीबीडीटी ने आयकर रिफंड के तहत 1,95,17,945 मामलों में 63,234 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है, जबकि कॉर्पोरेट टैक्स मद में 2,28,604 इकाईयों को 1,08,322 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के एक अप्रैल, 2021 से 24 जनवरी, 2022 के बीच जारी आयकर रिफंड में आकलन वर्ष 2021-22 के 1.58 करोड़ रिफंड भी शामिल हैं, जो 31,857.27 करोड़ रुपये हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • मप्र में कोरोना के 1388 नये मामले, तीन की मौत

    Thu Feb 17 , 2022
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना के मामलों (corona cases) में लम्बे समय बाद मामूली इजाफा (Slight increase after a long time) हुआ है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,388 नये मामले सामने आए हैं, जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 30 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved