img-fluid

NEET Paper खरीदने वाले अभिभावकों से CBI की पूछताछ, 5-10 लाख रुपये किया था भुगतान

May 18, 2026

मुंबई। NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच मास्टरमाइंड और बिचौलियों के बाद अब पेपर खरीदने वाले अभिभावकों तक पहुंची है। सीबीआई जांच में यह बात सामने आई है कि इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी और मनीषा मंधारे दोनों खुद एक नामी शिक्षक हैं, इसलिए दोनों के पास स्टूडेंट का बड़ा डाटा मौजूद था।

सीबीआई अपनी जांच में अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक के तार महाराष्ट्र और देश के अन्य राज्यों में गिरफ्तार मास्टरमाइंडों द्वारा कहां तक पहुंचा हुआ था। इसी तर्ज पर नाशिक, लातूर, बीड, अहिल्यानगर, पुणे और राज्य के कई कोचिंग इंस्टीट्यूट में सीबीआई द्वारा पूछताछ की जा रही है।


  • महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी एक परिवार से लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की गई, क्योंकि अपने बच्चों के लिए जिन अभिभावकों ने लाखों रुपये देकर NEET का पेपर खरीदा वह भी सीबीआई की रडार पर हैं। महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित विद्युत नगर इलाके में सीबीआई की आठ अलग-अलग टीमों ने कुछ परिवारों से पूछताछ की। आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटियों के लिए NEET के पेपर खरीदे और लगभग 5 लाख से 10 लाख के बीच भुगतान किया।

    बता दें कि NEET पेपर लीक में मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पीवी कुलकर्णी, मनीषा गुरुनाथ मंधारे, मनीषा वाघमारे, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, यश यादव, दिनेश बिवाल, मांगीलाल बिवाल और विकास बिवाल शामिल हैं। सबसे ज्यादा 5 आरोपी महाराष्ट्र से हैं। तीन राजस्थान और एक आरोपी हरियाणा का है।

    Share:

  • 1990 की ‘अग्निपथ’: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप लेकिन अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे यादगार और अवॉर्ड-विनिंग फिल्म

    Mon May 18 , 2026
      नई दिल्ली(New Delhi)। साल 1990 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म(Amitabh Bachchan’s film) अग्निपथ(Agneepath) उस समय बॉक्स ऑफि(box office) पर सफल नहीं हो सकी, लेकिन आगे चलकर इसे एक कल्ट क्लासिक(cult classic) का दर्जा मिला और इसी फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड(National Award for Best Actor) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved