
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गुरुवार को कहा कि उसने रिलायंस एडीए समूह की कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के खिलाफ दर्ज एक मामले के संबंध में सात परिसरों पर तलाशी ली है। ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि ये परिसर मुंबई, गुरुग्राम और बंगलूरू में फैले हुए थे।
सीबीआई ने बताया, ‘यह तलाशी अभियान कंपनी के तत्कालीन सीईओ, सीएफओ और निदेशकों के आवासीय परिसरों पर चलाया गया, जिन्होंने 2015-2017 की अवधि के दौरान अपनी सेवाएं दीं। यह तलाशी अभियान मुंबई स्थित सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की ओर से जारी तलाशी वारंट के आधार पर चलाया गया । तलाशी के परिणामस्वरूप आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आगे की जांच जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved