
डेस्क। नए कारोबारी हफ्ते के पहले ही दिन सोमवार, 23 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिला। पिछले सत्र की शानदार तेजी के उलट आज दलाल स्ट्रीट पर बिकवालों का पूरी तरह दबदबा रहा और बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बैंकिंग, मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में आई जबरदस्त टूट ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स करीब 1,484 अंक लुढ़क गया, जबकि एनएसई निफ्टी 25,400 के अहम स्तर के नीचे फिसलकर बंद हुआ। बाजार की इस भारी गिरावट के बीच निवेशकों की संपत्ति (मार्केट कैप) में ₹6 लाख करोड़ से ज्यादा की सेंध लग गई।
सोमवार को बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 1,483.72 अंक यानी 1.77 प्रतिशत टूटकर 82,435.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 434.20 अंक या 1.68 प्रतिशत लुढ़ककर 25,366.40 के स्तर पर आ गया। मार्केट ब्रेथ की बात करें तो आज गिरावट वाले शेयरों की संख्या कहीं ज्यादा रही। कुल 1,450 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 2,687 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए और 199 शेयर सपाट रहे। इसके अलावा निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी 0.7-0.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ दें तो लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा टूटने वाला सेक्टर निफ्टी मेटल (-3.68%) रहा, जिसमें सबसे बड़ी गिरावट आई। इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक (-3.25%), निफ्टी प्राइवेट बैंक (-3.19%), निफ्टी बैंक (-3.17%), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (-2.49%) और निफ्टी ऑयल एंड गैस (-2.01%) भी बुरी तरह टूटे। निफ्टी सीमेंट (-1.37%) और निफ्टी ऑटो (-1.03%) में भी कमजोरी रही। दूसरी ओर, निफ्टी आईटी (+1.69%), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (+0.59%), निफ्टी मिडस्मॉल आईटी टेलीकॉम (+0.49%) और निफ्टी रियल्टी (+0.31%) बढ़त के साथ बंद हुए।
दिग्गज शेयरों में भारी बिकवाली से निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। टाटा स्टील -8.43% की भारी टूट के साथ टॉप लूजर रहा। इसके अलावा, एक्सिस बैंक (-3.97%), एचडीएफसी बैंक (-3.33%), आईसीआईसीआई बैंक (-3.32%), हिंडाल्को 3.13%, एसबीआई (-2.79%), कोटक बैंक (-2.51%) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (-1.92%) भी लाल निशान में बंद हुए।
बाजार की इस बड़ी गिरावट के बावजूद चुनिंदा शेयरों ने खरीदारों को राहत दी। टीसीएस (+3.53%), श्रीराम फाइनेंस (+2.46%), टेक महिंद्रा (+1.79%), एचसीएल टेक (+1.48%), टाइटन कंपनी (+1.30%), मैक्स हेल्थकेयर (+0.79%), आयशर मोटर्स (+0.73%) और आईटीसी (+0.64%) हरे निशान में बंद हुए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved