img-fluid

बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ बना रहे हुमायूं कबीर को केंद्र सरकार ने Y-प्लस सिक्योरिटी दी

March 05, 2026

कोलकाता । पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद जिले (Murshidabad district) में अयोध्या की बाबरी मस्जिद (Babri Mosque) की तरह मस्जिद बनाने वाले सस्पेंड तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) को केंद्र सरकार ने Y-प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। यह जानकारी विधायक के एक करीबी सूत्र ने दी।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को केंद्रीय सुरक्षा बल की टीम कबीर के मुर्शिदाबाद स्थित घर पहुंची। हुमायूं कबीर जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने पिछले साल 6 दिसंबर को रेजिनगर में मस्जिद की नींव रखी थी, जिससे राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था, खासकर जब अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद जताई जा रही है।


  • हाईकोर्ट के आदेश के बाद सुरक्षा
    जनवरी में कबीर ने अपनी जान को खतरे में बताते हुए केंद्रीय सुरक्षा की मांग की थी और इसके लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय ने उन्हें इस संबंध में गृह मंत्रालय को लिखित रूप से आवेदन देने का निर्देश दिया। इसके बाद कबीर ने आवेदन फाइल किया और केंद्र सरकार ने उन्हें Y-प्लस कैटेगरी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया।

    दोपहर में केंद्रीय सुरक्षा बल के 11 जवानों की टीम कबीर के घर पहुंची। सूत्रों ने बताया कि अब से हुमायूं कबीर अपने निजी सुरक्षा गार्ड्स को हटा चुके हैं और पूरी तरह केंद्रीय सुरक्षा के अंतर्गत रहेंगे। 2023 में विपक्षी आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी को भी Y-प्लस सुरक्षा दी गई थी।

    Share:

  • अमेरिका नहीं चाहता भारत बने ताकतवर, ईरानी अधिकारी का बड़ा आरोप

    Thu Mar 5 , 2026
    वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान (America-Iran) के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान (Iran) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमेरिका (US) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भारत में ईरानी सुप्रीम लीडर के विशेष प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही (Abdul Majid Hakim Elahi) ने कहा कि अमेरिका अपने वैश्विक वर्चस्व को बनाए रखने के लिए दुनिया में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved