img-fluid

चंपत राय ने दिया इस्तीफा, ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा पद

June 26, 2026

अयोध्या: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है. अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद उनपर इस्तीफे का दबाव था. वह विपक्ष के निशाने पर थे. चंपत के अलावा ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा दे दिया है.

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा अनियमितता मामले के बीच शुक्रवार को ये बड़ा घटनाक्रम सामने आया. दोनों के इस्तीफे ऐसे समय आए हैं, जब उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर पहली एफआईआर दर्ज हो चुकी है और पूरे मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है.


  • इस पूरे मामले पर आज शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बयान दिया है. उन्होंने देवरिया में एक कार्यक्रम में कहा कि जन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा, उसके साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करेंगे. उन्होंने कहा कि अयोध्या हम सबके आस्था की प्रतीक है. अयोध्या पर आक्षेप मत करो. श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखो. मैंने कहा था कि एसआईटी की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी. एसआइटी रिपोर्ट आई. कार्रवाई प्रारंभ हो गई है.

    Share:

  • IVF की मुश्किल राह पर खुलकर बोलीं अनुष्का रंजन, 150 इंजेक्शन और मानसिक-शारीरिक चुनौतियों का सुनाया दर्दभरा अनुभव

    Fri Jun 26 , 2026
    नई दिल्ली। अभिनेत्री अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) ने मां बनने के अपने सफर को लेकर खुलकर बात करते हुए आईवीएफ प्रक्रिया (IVF Procedure) के दौरान झेली गई शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का अनुभव साझा किया है। हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी (Pregnancy) की घोषणा करने वाली अनुष्का ने बताया कि यह सफर आसान नहीं था और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved