img-fluid

महिदपुर के ग्राम लाखाखेड़ी में अनियंत्रित ट्रक ने तोड़े बिजली के दो खंभे

November 03, 2026

  • मकान क्षतिग्रस्त, 24 घंटे लटकते रहे चालू तार, करंट से गाय की मौत
  • विद्युत मंडल की घोर लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, बड़ा हादसा टला

महिदपुर। क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम लाखाखेड़ी में रविवार 1 नवंबर को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने विद्युत पोल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में विद्युत मंडल के दो पोल धराशायी हो गए, जिससे एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी विद्युत तारों में चालू करंट दौड़ता रहा, जिसकी चपेट में आने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। विद्युत मंडल की इस गंभीर लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक ्य्र 51 ्रस्न 3771 के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे लगे विद्युत मंडल के खंभों में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो पोल टूट गए। इनमें से एक पोल पास ही स्थित एक मकान पर जा गिरा, जिससे मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।


  • लापरवाही की इंतहा: 24 घंटे तक लटकते रहे चालू तार
    हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत राहत और सुधार कार्य की उम्मीद जताई थी, लेकिन विद्युत मंडल की उदासीनता के चलते दूसरे दिन तक भी टूटे खंभों से बिजली के तार जमीन और रास्तों पर झूलते रहे। गंभीर बात यह रही कि इन तारों में विद्युत प्रवाह (करंट) लगातार बना रहा। सोमवार को रास्ते से निकल रही एक बेजुबान गाय इन लटकते तारों की चपेट में आ गई। करंट का तीव्र झटका लगने से मौके पर ही गाय की मौत हो गई।

    ग्रामीणों ने जताया कड़ा विरोध
    घटना के बाद गांव में तनाव और रोष फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे 24 घंटे बीत जाने के बावजूद विद्युत मंडल का कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी या अधिकारी मौके पर स्थिति संभालने नहीं पहुंचा। यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर तारों को ठीक कर दिया जाता, तो न तो बेजुबान गाय की जान जाती और न ही जनहानि का खतरा मंडराता। आबादी क्षेत्र में लटकते चालू तारों के कारण कभी भी बड़ा मानवीय हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने तथा लापरवाह विद्युत अधिकारियों पर कठोर कदम उठाने की मांग की है।

    Share:

  • मंडी पुलिस ने चार दिन में पकड़ी ढाई लाख से अधिक की स्मैक, बिरलाग्राम पुलिस ने पकड़ा गांजा

    Tue Nov 3 , 2026
    नागदा। शहर में मंडी पुलिस ने चार दिन में दो आरोपी से लगभग ढाई लाख से अधिक की स्मैक और बिरलाग्राम पुलिस ने 1 किलो 286 ग्राम गांजा पकड़ा है। मंडी पुलिस ने 29 अक्टूबर को मुक्तेश्वर मंदिर परिसर पानी की टंकी के पास से रेलवे कॉलोनी निवासी मयंक सिंह पिता वीरेंद्र सिंह को 15 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved