भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना

  • गुजरात की तरफ खिसका चक्रवात

भोपाल। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उसके असर से बना प्रेरित चक्रवात बुधवार को समाप्त हो गया है। हवा का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी है। इस वजह से वातावरण में कुछ ठंडक भी बढ़ी है। राजधानी में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना बन गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी होने के आसार है। जिसके चलते शुक्रवार-शनिवार को राजधानी सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है।



मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ समाप्त हो गया। इस सिस्टम के असर से साउथ गुजरात पर बना प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो गया है। किसी वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने से बुधवार को उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं। इस वजह से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्रीसे. कम रहा। यह मंगलवार के अधिकतम तापमान 28.7 डिग्रीसे. से 1.8 डिग्रीसे. कम भी रहा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य रहा। साथ ही मंगलवार के न्यूनतम तापमान 14 डिग्रीसे. के मुकाबले एक डिग्रीसे. कम रहा। हवाओं का रुख बदलकर अब उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी होने लगा है। इस वजह से रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। हवाओं में नमी कम होने के कारण बादल भी छंट गए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादल छंटने और हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आने लगी है।

Share:

Next Post

शासन आदेश के बावजूद भी 6 साल में नियमित नहीं हुए स्थाई कर्मी

Thu Feb 17 , 2022
प्रदेश के 62 विभागों में पद रिक्त होने के बावजूद नहीं दी जा रही नियुक्ति भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने 7 अगस्त 2016 को आदेश जारी करके समस्त विभाग अध्यक्ष एवं कलेक्टरों को आदेश दिया था कि विभागों में रिक्त पदों पर स्थाई कर्मियों को नियमित नियुक्तियां दी जाएं। लेकिन आदेश के 6 साल बाद भी […]