देश

एमपी से कर्नाटक तक बदलाव के आसार, अब मुख्यमंत्री बदलेगी भाजपा


नई दिल्ली। भाजपा (BJP)  में बड़े बदलाव (Change) की प्रक्रिया जारी है। पार्टी मुख्यमंत्रियों (Chief Ministers) का रिपोर्ट कार्ड (Report Card) तैयार कर रही है, जिसके आधार पर कुछ राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन किया जा सकता है।


कर्नाटक (Karnataka), मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh), हरियाणा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों (Chief Ministers)  की हाल ही में केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकात और चर्चा के बाद इन राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कर्नाटक (Karnataka) में भाजपा (BJP)  ने येदुरप्पा का विकल्प लाने का मन बना लिया है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए येदुरप्पा दिल्ली में हैं तो वहीं त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बिप्लव देव को दिल्ली बुला लिया है। मप्र से हाल ही में नड्डा के बुलाने पर शिवराज दिल्ली गए थे और दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक मुलाकात हुई थी, जिसको लेकर यहां भी बदलाव की अटकलें शुरू हो गई हैं। उधर हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री ने भी दिल्ली में नड्डा से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन (Farmers Movement) को लेकर पार्टी खट्टर से नाराज है। सूत्रों की मानें तो भाजपा (BJP) कुछ राज्यों में युवा मुख्यमंत्री को तरजीह दे सकती है।

Share:

Next Post

SL vs IND: Shikhar Dhawan के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका, खतरे में गांगुली का रिकॉर्ड

Sun Jul 18 , 2021
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली के ब्रिटेन में मौजूद होने की वजह से यहां टीम इंडिया की कमान शिखर धवन के हाथों में है। ऐसे में सभी की निगाह धवन की कप्तानी के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी पर भी […]