
नई दिल्ली। भाजपा (BJP) में बड़े बदलाव (Change) की प्रक्रिया जारी है। पार्टी मुख्यमंत्रियों (Chief Ministers) का रिपोर्ट कार्ड (Report Card) तैयार कर रही है, जिसके आधार पर कुछ राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन किया जा सकता है।
कर्नाटक (Karnataka), मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh), हरियाणा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों (Chief Ministers) की हाल ही में केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकात और चर्चा के बाद इन राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कर्नाटक (Karnataka) में भाजपा (BJP) ने येदुरप्पा का विकल्प लाने का मन बना लिया है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए येदुरप्पा दिल्ली में हैं तो वहीं त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बिप्लव देव को दिल्ली बुला लिया है। मप्र से हाल ही में नड्डा के बुलाने पर शिवराज दिल्ली गए थे और दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक मुलाकात हुई थी, जिसको लेकर यहां भी बदलाव की अटकलें शुरू हो गई हैं। उधर हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री ने भी दिल्ली में नड्डा से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन (Farmers Movement) को लेकर पार्टी खट्टर से नाराज है। सूत्रों की मानें तो भाजपा (BJP) कुछ राज्यों में युवा मुख्यमंत्री को तरजीह दे सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved