img-fluid

शहर में आज और कल बारिश के आसार

May 28, 2023

  • कल दिन का तापमान 1 डिग्री बढ़ा, लेकिन सामान्य से कम

इंदौर (Indore)। शहर के आसमान पर एक बार फिर बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। इसके चलते मौसम विभाग ने आज और कल बारिश की संभावना जताई है। कल मौसम साफ रहने के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन तापमान अब भी सामान्य से नीचे ही बना हुआ है।


विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम, लेकिन परसों की अपेक्षा 1.2 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा, जो सामान्य था। इस दौरान पश्चिमी हवा चली। हवा की अधिकतम गति 36 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अरब सागर की ओर से आ रही नमी और उत्तर की ओर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते ही आज और कल इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

Share:

  • एक हजार गणमान्यों की सूची बनाएगी भाजपा

    Sun May 28 , 2023
    शहर में 700 तो ग्रामीण क्षेत्रों में 300 लोगों की सूची तैयार इन्दौर (Indore)। भाजपा के कार्यकर्ताओं (BJP workers) को समाज के गणमान्य और प्रतिष्ठित लोगों की सूची बनाने के लिए कहा गया है। इंदौर जिले में 1 हजार नाम तय करने के लिए कहा गया है, जिसमें से शहर में 700 तो ग्रामीण क्षेत्रों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved