देश

मौसम में परिवर्तन, उत्तर भारत में कम हुई सर्दी


नई दिल्ली। उतर भारत (North India) में अब लोगों को सर्दी से राहत मिलने लगी है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सुबह और रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उधर, कुछ मैदानी इलाकों में अभी भी सुबह धुंध देखने को मिल रही है।

दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। यहां भी सर्दी कम और गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की माने तो फरवरी के अंत तक दिल्ली-एनसीआर में गर्मी दस्तक दे देगी। साफ है कि आने वाले दिनों में दिल्ली के लोगों को भी सर्दी से राहत मिलने वाली है।



उधर, मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में 18 फरवरी को बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। वही, धूप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ भी प्रदेश में ज्यादा प्रभावी नहीं रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हिमपात व बारिश हो सकती है।

 

Share:

Next Post

वैज्ञानिकों ने तैयार की ‘कृत्रिम मछली’, तीन महीने तक रही जिंदा, इस्‍तेमाल कर रहे मानव हृदय की कोशिकाएँ

Tue Feb 15 , 2022
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों (scientists) ने पहली बार मानव हृदय की कोशिकाओं (human heart cells) से ‘कृत्रिम मछली’(artificial fish) बनाने के सफल प्रयोग को अंजाम दिया है। इस मछली( fish) में जलीय जीव (aquatic life) वाले सभी गुण पाए गए। इसी के साथ वैज्ञानिकों ने मशीन और मानव कोशिकाओं के सामंजस्य (बायो हाईब्रिड रोबोट) Bio Hybrid […]