img-fluid

राम मंदिर दर्शन के लिए ऑनलाइन पास बनने वाली व्यवस्था में बदलाव, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

April 24, 2026

अयोध्या। अयोध्या में राम लला का दर्शन के लिए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट श्रद्धालुओं को पास उपलब्ध कराता है। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की वेबसाइट से पास बनवाया जा सकता है। ताकि श्रद्धालु भीड़ से बचते हुए आसानी से दर्शन कर सके। इस तरह की व्यवस्था आमतौर पर महिलाओं और बुजर्गों के लिए उपयोगी है।

जानकारी के मुताबिक, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने वेबसाइट से राम लला का विशिष्ट दर्शन का विकल्प हटा दिया है। साथ ही व्यवस्था से जुड़े और भी कई हुए बदलाव हुए हैं। अब वेबसाइट पर केवल सुगम दर्शन के साथ सामान्य दर्शन का भी विकल्प उपलब्ध है। सुगम दर्शन के लिए बनने वाले पास में राम लला, राम परिवार व परकोटा के 6 मंदिरों के दर्शन होंगे। सामान्य दर्शन पास में राम लला, राम परिवार, शेषावतार मंदिर, सप्त मंदिर व कुबेर टीले के दर्शन होंगे।


  • बुकिंग अधिकतम संख्या घटा कर पांच की गई है। अब तक आठ श्रद्धालु एक पास में दर्शन कर सकते थे। सुगम दर्शन पास में 8 मई तक के सभी प्लाट पहले ही फुल हो चुके हैं। ट्रस्ट के इस बदलाव को दर्शन व्यवस्था में समानता और पारदर्शिता लाने का प्रयास माना जा रहा है।

    वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट की सलाह है कि सभी श्रद्धालु भारतीय परिधान में दर्शन करें। पुरुष धोती कुर्ता या धोती पजामा में, महिलाएं साड़ी या पंजाबी ड्रेस दुपट्टा या चूड़ीदार दुपट्टा में दर्शन करें। हालांकि अभी ये अनिवार्य नहीं हैं, केवल ट्रस्ट की सलाह है। बता दें कि अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालु रोजाना भगवान राम के बाल स्वरुप का दर्शन करते हैं। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगती हैं। अगर कोई श्रद्धालु लाइन में नहीं लगना चाहता तो वह ऑनलाइन पास बनवा सकता है।

    Share:

  • हाईकोर्ट ने पवन खेड़ा की अंतरिम जमानत याचिका खारिज की, हिमंता की पत्नी पर लगाए थे आरोप

    Fri Apr 24 , 2026
    गुवाहाटी। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा की पत्नी रिंकी भुईयां पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद रिंकी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और इसी मामले में पवन खेड़ा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved