
चंडीगढ़। चरनजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Punjab Governor Banwari Lal Purohit) को लिखे अपने पत्र में जानकारी दी कि 19 सितम्बर को हुई कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की मीटिंग में उनको पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है।
पंजाब के राज्यपाल ने उन्हें बधाई दी और आज सोमवार को सुबह 11 बजे पंजाब राज भवन में पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने का न्योता दिया। चन्नी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा, सुखजिन्दर सिंह रंधावा, तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, सुख सरकारिया और अरुणा चौधरी मौजूद थे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved