img-fluid

छत्तीसगढ़ में 2024 में 290 नक्सलियों को मार गिराया, 881 सरेंडर और 1090 गिरफ्तार

September 29, 2025

रायपुर। गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने बताया- साल 2024 में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अंदर भाजपा (BJP) की सरकार आई और नक्सलियों के खिलाफ अभियान (Campaign against Naxalites) तेज हुआ। साल 2024 में सबसे ज्यादा 290 नक्सलियों को मार गिराया। 881 नक्सलियों ने सरेंडर किया और 1090 गिरफ्तार हुए। गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘नक्सलमुक्त भारत: पीएम मोदी के नेतृत्व में लाल आतंक का अंत’ पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए देश में चलाए जा रहे इस अभियान पर अपडेट दिया।


गृह मंत्री ने बताया, साल 2024 में छत्तीसगढ़ के अंदर 290 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज करने का काम एक साल के अंदर किया गया है। ये जो वामपंथी भाई नक्सलियों के बचाव में खड़े होते हैं और कहते हैं कि इन लोगों को नहीं मारना चाहिए। मैं भी कहता हूं कि नहीं मारना चाहिए। लेकिन, जो 290 मारे गए, क्योंकि उनके हाथ में हथियार थे। 290 के सामने 1090 गिरफ्तार किए। जहां गिरफ्तारी संभव थी, वहां हमने गिरफ्तार भी किए हैं। इसके साथ ही 881 नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है।

2025 के आंकड़ो को बताते हुए बोले- छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने का दूसरा साल, इसमें अब तक 270 नक्सलियों को मार गिराया गया। 680 गिरफ्तार किए गए हैं। आत्मसमर्पण का आंकड़ा देखिए 1225 लोगों ने सरेंडर किया है। भाजपा सरकार बनने के बाद इन सालों में न्यूट्रलाइज करने से सरेंडर करने वालों की संख्या कहीं अधिक है।

गृह मंत्री बोले- सरकार का अप्रोच ये है कि हम पूरा प्रयास करते हैं, नक्सलियों को अरेस्ट करने का, सरेंडर करने का। एक अच्छी पॉलिसी भी लेकर आए हैं, लेकिन जब आप हाथ में हथियार लेकर भारत के निर्दोष नागरिकों को मारने को निकलते हो, तो सुरक्षा बलों के पास और कोई चारा नहीं होता। तब सुरक्षा बलों को गोली का जवाब गोली से ही देना होता है।

अमित शाह ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- 31 मार्च 2026 तक यह देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। इस देश में नक्सलवादी समस्या क्यों पनपी, क्यों विकसित हुई, इसका वैचारिक पोषण किसने किया और जब तक भारतीय समाज इस थ्योरी का वैचारिक पोषण, कानूनी समर्थन और वित्तीय समर्थन करने वालों को समझ नहीं लेता है, तब तक नक्सलवाद के खिलाफ़ लड़ाई समाप्त नहीं होगी।

Share:

  • ये पॉलिटिक्स है प्यारे

    Mon Sep 29 , 2025
    दिग्विजय सिंह के आंदोलन से अलग हो गई कांग्रेस प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister)  दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को यह अच्छी तरह से मालूम है कि कब कहां जाकर, कौन से मुद्दे को किस तरह से उठाना है और पब्लिसिटी (publicity) कैसे मिलेगी। यही कारण है कि पिछले दिनों जब वे उच्च न्यायालय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved