img-fluid

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमरकंटक पहुंचकर लिया मां नर्मदा का आशीर्वाद

October 30, 2020

अनूपपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने क्षेत्र मरवाही विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बाद गुरुवार देर रात मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक पहुंचे। यहां शुक्रवार सुबह अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए जैतहरी में आयोजित आमसभा को संबोधित करने से पहले अमरकंटक में माँ नर्मदा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

माँ नर्मदा का दर्शन के दर्शन के बाद छत्तीसघड़ के मुख्यमंत्री ने स्थानीय कांग्रेस जनों से मिलकर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को छोटी-छोटी सभाएं लेकर जुमले बाजी करनी पड़ रही है। जनता की सहमति प्राप्त कर एक बार पुन: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे और जनता की सेवा में पुन: स्वयं को स्थापित करने में कामयाबी प्राप्त करेंगे।

Share:

  • छत्‍तीसगढ़ : नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट , एक जवान घायल

    Fri Oct 30 , 2020
    नारायणपुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभाव‍ित नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंर्तगत कचापाल मार्ग में शुक्रवार को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, इसकी चपेट में आने से आईटीबीपी का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved