
खैरागढ़। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के खैरागढ़ जिले (Khairagarh district) के छुईखदान क्षेत्र के ग्राम भोरमपुर में एक किसान के घर रखे फ्रिज में अचानक धमाका (Fridge Sudden Explosion) हो गया। यह विस्फोट इतना तगड़ा था कि इसमें एक किसान के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए। यही नहीं शरीर के बाकी हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। किसान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसा 16 जून को हुआ था। किसान की उम्र 52 साल थी।
बताया जाता है कि सोमवार को फ्रिज में अचानक हुए तेज विस्फोट में किसान श्रीराम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, श्रीराम ने रोज की तरह फ्रिज से सामग्री निकालने के लिए उसका दरवाजा खोला तभी तेज विस्फोट हो गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि किसान श्रीराम वर्मा के दोनों पैर उड़ गए। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं।
उनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना सोमवार की है। घायल श्रीराम को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
अत्यधिक रक्तस्राव और आंतरिक चोटों की वजह से श्रीराम ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। विस्फोट के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। तकनीकी विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा विस्फोट कंप्रेसर फेल, गैस रिसाव या ओवरलोड इलेक्ट्रिकल सर्किट के कारण हो सकता है। रिपोर्ट के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved