img-fluid

Chhattisgarh: होली खेलकर नदी में नहाने गए SBI कैशियर की डूबने से मौत, मैनेजर समेत 1 को बचाया गया

March 05, 2026

सुकमा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) जिले के कोंटा ब्लॉक से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में नहाने गए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के तीन कर्मचारी गहरे पानी की चपेट में आ गए. इस हादसे में बैंक के कैशियर (cashier) की डूबने से मौत हो गई, जबकि बैंक मैनेजर (manager) सहित दो अन्य कर्मचारियों को ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बचा लिया गया है.

​नहाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, कोंटा स्थित एसबीआई शाखा में पदस्थ कर्मचारी होली खेलने के बाद दोपहर को आसीरगुडा के पास सबरी नदी में नहाने गए थे. नहाने के दौरान तीनों गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और पानी के तेज बहाव में डूबने लगे. शोर सुनकर नदी किनारे मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए कूदे और दो लोगों को बचा लिया.




  • दो की बची जान, एक ने तोड़ा दम
    वहां मौजूद ग्रामीणों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दो कर्मचारियों जिनमें बैंक मैनेजर भी शामिल हैं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, बैंक में कैशियर के पद पर पदस्थ साईनाथ गहरे पानी में लापता हो गए.​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँची. रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद साईनाथ का शव बरामद किया गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    Share:

  • डोनाल्ड ट्रंप की गर्दन पर दिखा लाल निशान, तस्वीरों ने खींचा सबका ध्‍यान, सेहत को लेकर शुरू हुई चर्चाए

    Thu Mar 5 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) की गर्दन (Neck) पर दिखाई दिए लाल निशान (red mark) ने इस हफ्ते मीडिया और फोटोग्राफरों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की चर्चाओं को जन्म दिया। सोमवार को व्हाइट हाउस में आयोजित मेडल ऑफ ऑनर समारोह (Medal of Honor ceremony) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved