
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। घटनास्थल से बड़ी तादाद में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
बता दें कि इससे पहले बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में सात नक्सलियों को ढेर कर दिया था। नारायणपुर जिले के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा तथा बस्तर जिले के जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स और विशेष कार्य बल के संयुक्त दल को 21 मई को गश्त के लिए रवाना किया गया था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved