देश

भरुच में flyover के लिए मुख्यमंत्री ने 41 करोड़ की रकम मंजूर की

अहमदाबाद | मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के अंतर्गत भरुच शहर में फ्लाईओवर (flyover) के निर्माण के 41 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। राज्य के नगरों और महानगरों में फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के निर्माण के जरिए परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने और यातायात जाम की समस्या को हल करने के लिए स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत ऐसे कार्यों को मंजूरी देने का दृष्टिकोण मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Chief Minister Vijay Rupani) ने अपनाया है।


जिसके अनुसार मुख्यमंत्री ने भरुच नगर में सेंट जेवियर्स स्कूल से मोहम्मदपुरा सर्किल फ्लाईओवर ब्रिज के कार्य के लिए 41 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। यह फ्लाईओवर 1530 मीटर लंबा और 8.40 मीटर चौड़ा होगा। भरुच नगर में इस फ्लाईओवर के बनने से दहेगाम और दहेज की ओर से आने वाले और भरुच रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले लोगों के लिए अनुकूलता रहेगी।

यही नहीं, इस फ्लाईओवर ब्रिज की डिजाइन (Design) त्रिकोणीय होने के कारण तकनीकी और भौगोलिक दृष्टि से भरुच नगर पालिका के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्र इस फ्लाईओवर के माध्यम से कवर कर लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Chief Minister Vijay Rupani) के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अब तक राज्य के 7 नगरों में ऐसे फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 289.50 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। इसके अलावा, स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के अंतर्गत महानगर पालिकाओं में 1485 करोड़ रुपए की लागत वाले 29 फ्लाईओवर ब्रिज को मंजूरी दी है।

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Sat Jun 26 , 2021
26 जून 2021 1. मुझे खाने के लिए खरीदा जाता है, पर लोग मुझे नहीं खाते । उत्तर. प्लेट, चम्मच 2. मैं हिंदी का ऐसा शब्द हूँ जिसे तुम गलत पढ़ोगे तो सही होगा और सही पढ़ोगे तो गलत होगा, बताओ मैं क्या हूँ? उत्तर.  शब्द – ‘गलत’ 3. बिना बताए रात को आते हैं, […]