
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के 63 हजार से ज्यादा नए किसानों को किसान के्रेडिट कार्ड का वितरण किया। इन किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्जा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने राजधानी में ‘सबको साख-सबका विकास’ राज्य-स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के किसानों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों की आय को दोगुनी करने का संकल्प है। इसके लिए प्रदेश में इस प्रकार की साख योजनाएं बनाई और क्रियान्वित की गईं हैं, जिससे वे समृद्ध हों। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जहां शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को फसल ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही पशुपालकों को कार्यशील पूंजी के लिए तथा मत्स्य पालकों को व्यवसाय के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसान कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से वीडियो कॉफ्रेंसि के जरिए चर्चा भी की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved