img-fluid

बिहार में आज मुख्यमंत्री पद की फिर शपथ लेंगे मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

November 16, 2020

पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 जीत के बाद एनडीए की सरकार बनाने को लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) अपने कुछ साथियों के साथ राज्यपाल फागू चौहान द्वारा मुख्‍यमंत्री पद की (Chief Minister) शपथ लेंगे । नई सरकार के इस पहले शपथ ग्रहण समारोह में जो नेता शपथ लेंगे उनमें दो जदयू, दो भाजपा और एक-एक हम और वीआईपी से होंगे। कयासों पर भरोसा करें तो सीएम समेत आठ नेताओं के शपथ की भी चर्चाएं हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा और जदयू से तीन-तीन लोगों का शपथ होगा। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा।

जानकारी के अनुसार जदयू से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री जबकि बिजेन्द्र प्रसाद यादव मंत्री, वीआईपी से मुकेश सहनी जबकि हम प्रमुख जीतन राम मांझी के पुत्र एमएलसी डॉ. संतोष सुमन मंत्री पद की शपथ लेंगे।

वहीं, भाजपा से तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी का शपथ लेना तय माना जा रहा है। अगर अधिक की संख्या पर मुहर लगी तो भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, जदयू के श्रवण कुमार, नरेन्द्र नारायण यादव, महेश्वर हजारी आदि भी शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा एक-दो नाम चौंकाने वाले भी हो सकते हैं।

वहीं, इस समय बिहार विधानसभा के अध्यक्ष को लेकर दोनों दलों में जिच फंस गयी है। संख्या बल के हिसाब से भाजपा ने इस पद के लिए दावा कर दिया है, जबकि जदयू पिछली सरकार की तरह इस पद को अपने पास रखना चाहती है। उसका तर्क यह भी है कि विधान परिषद के कार्यकारी सभापति भाजपा के ही हैं, जबकि उस हाउस में जदयू के भाजपा से अधिक सदस्य हैं।

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो एनडीए की नई सरकार का पहला शपथ ग्रहण समारोह फिलहाल छोटे स्वरूप में होगा। सीएम समेत छह से आठ मंत्रियों को शपथ दिलाने के बाद निकट भविष्य में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं। विधायकों की संख्या के लिहाज से भाजपा को सबसे अधिक 20-21 जबकि जदयू को सीएम समेत 13-14 मंत्री मिलेंगे।

नई सरकार में पिछली सरकार के एक दर्जन मंत्री नहीं होंगे। दो कपिल देव कामत (जदयू) और विनोद कुमार सिंह (भाजपा) दिवंगत हो चुके हैं जबकि शेष दस चुनाव हार गए हैं। इनमें जदयू के आठ और भाजपा के दो मंत्री शामिल हैं। भाजपा के सुरेश शर्मा और ब्रजकिशोर बिंद वहीं जदयू के कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, जयकुमार सिंह, शैलेश कुमार, लक्ष्मेश्वर राय, संतोष निराला, खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, रमेश ऋषिदेव, रामसेवक सिंह भी हार गए हैं।

Share:

  • अफगान में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 60 से अधिक तालिबानी कमांडर मारे गए

    Mon Nov 16 , 2020
    काबुल । अफगानिस्तान( Afghanistan)  में 60 से अधिक तालिबानी कमांडरों (Taliban commanders) को ढ़ेर कर दिया गया है। अफगान सरकार के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार दक्षिणी हेलमंद और कंधार प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ हुए संघर्ष में 60 से अधिक तालिबान कमांडर मारे गए हैं। तालिबानी आतंकियों पर अफगान सरकार की यह एक बड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved