देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज ने सपत्निक Didi Cafe में लिया स्वादिष्ट भोजन का आनंद

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर सोमवार को भोपाल में जिला पंचायत स्थित दीदी कैफे (Didi Cafe) पहुंचे। यहां आस्था स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विशेष स्वरुचि भोजन बनाया गया, इस पर मुख्यमंत्री ने भोजन करने की इच्छा जाहिर की तो सभी दीदियों ने सहर्ष ही मुख्यमंत्री को सपत्नीक  भोजन कराया। भोजन में दाल, चावल, सब्जी, रोटी, मिठाई में गुलाब जामुन और पापड़ आदि भी दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सचमुच खाना बहुत अच्छा बना है और ऐसा लगा कि घर का खाना खा रहे हैं। दीदी कैफे (Didi Cafe) के भोजन की राशि एक हजार 500 रुपये आस्था स्व सहायता समूह को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह चौहान ने भुगतान भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को भी कहा कि दीदी कैफे में एक बार भोजन अवश्य करें। इस समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ता भी मिलेगी और आपको बेहतर भोजन  भी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने भी भोजन किया।


उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत कार्यालय परिसर  स्थित दीदी (Didi Cafe)का उद्घाटन आज से 3 माह पूर्व किया गया था। जिसमें स्थानीय स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा नाश्ता, चाय, कॉफी आदि उपलब्ध कराया जाता है। कम से कम दर पर सुस्वादिष्ट नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, एसीएस मनोज श्रीवास्तव, संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत, कलेक्टर अविनाश लवानिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री चौहान और धर्मपत्नी साधना सिंह ने जिला पंचायत परिसर में स्व सहायता समूह के स्टॉल से अनुज आजीविका स्व सहायता समूह आगरिया खुर्द फन्दा द्वारा बनाया गया शिवरात्रि गिफ्ट हेम्पर 5 सौ 50 देकर खरीदा। शारदा माँ देविका स्व सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों में घी, साबुन, फिनाइल, चप्पल आदि की भी उन्होंने जानकारी ली और मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय उपयोग के लिय महिला स्व सहायता समूह से खरीदी की व्यवस्था की जायेगी। शासकीय आर्थिक सहायता के लिए दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो अभी शुरूआत है आपको अभी बहुत आगे तक जाना है।

 

Share:

Next Post

लव जिहाद मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार, धोखे से हिन्‍दू युवती से रचाई थी शादी

Mon Mar 8 , 2021
गोरखपुर। उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर में लव जिहाद मामले(Love Jihad case) में विशेष धर्म के युवक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल गोरखपुर के हरपुर बुदहट क्षेत्र के भेलाभार गांव निवासी मैनुद्दीन ने इसी क्षेत्र की हिन्दू युवती से अपनी पहचान छिपाकर मंदिर में शादी कर ली। उसने मन्नू के नाम से युवती […]