img-fluid

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए 2 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने

February 28, 2026


श्रीनगर । मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Chief Minister Umar Abdullah) ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए (For  Jammu-Kashmir Cricket Team and support Staff) 2 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की (Announced Reward of Rs. 2 Crore) । मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को बधाई दी ।


  • जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी का खिताब जीता है। फाइनल में टीम ने कर्नाटक जैसी मजबूत और पूर्व चैंपियन को उसके घरेलू मैदान पर पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया है। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम की सफलता पर पूरे यूटी में जश्न का माहौल है।

    उन्होंने कहा, “इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे इलाके को गर्व और प्रेरणा से भर दिया है। खिलाड़ियों को हाल ही में शानदार खिलाड़ियों के लिए नोटिफाई किए गए नियमों के तहत सरकारी नियुक्तियों का भी हक होगा।” मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट की है जिसमें जीत के बाद रणजी टीम के खिलाड़ी जश्न मना रहे हैं। उमर अब्दुल्ला जीत की पल का साक्षी बनने के लिए स्टेडियम में उपस्थित रहे।

    जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम की यह जीत बेहद अहम है। कर्नाटक जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसके होम ग्राउंड पर खेलना और जीतना कभी भी किसी विपक्षी टीम के लिए आसान नहीं रहा है, लेकिन पूरे सीजन में बिल्कुल अलग और बेखौफ अंदाज में खेलने वाली जम्मू-कश्मीर ने इसे संभव बना दिया। जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर पहली पारी में बड़ी बढ़त ली थी और उसी आधार पर टीम को चैंपियन घोषित किया गया।

    मैच की बात करें तो हुबली के डी.आर. बेंद्रे क्रिकेट स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभम पुंडिर के 121, यावेर हसन खान के 88, साहिल लोतरा के 72, कन्हैया वधावन के 70, और कप्तान पारस डोगरा के 70 रन की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे। इसके जवाब में कर्नाटक की पहली पारी 293 रन पर सिमट गई थी। जम्मू-कश्मीर को पहली पारी के आधार पर 291 रन की बढ़त मिली जो निर्णायक साबित हुई। जम्मू-कश्मीर ने पांचवें दिन के दूसरे सेशन में अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 342 रन बनाकर घोषित की। इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित किया गया और पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को चैंपियन चुना गया।

    Share:

  • एमएससीबी घोटाले में दिवंगत नेता अजित पवार के परिवार को मिल गई क्लीन चिट

    Sat Feb 28 , 2026
    मुंबई । एमएससीबी घोटाले में (In MSCB scam) दिवंगत नेता अजित पवार के परिवार (Late leader Ajit Pawar’s Family) को क्लीन चिट मिल गई (Got Clean Chit) । मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने 25000 करोड़ रुपए के महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (एमएससीबी) घोटाला मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए इस केस में इकोनॉमिक ऑफेंस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved